पुरुषों की अपेक्षा स्त्रियां 10 गुना अधिक थायराइड से ग्रसित: डॉ. दीपशिखा चौधरी
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय थाइराइड दिवस के अवसर पर महिला अध्ययन केंद्र व महिला शिकायत और कल्याण प्रकोष्ठ द्वारा बुधवार को थायराइड रोग-एक वैश्विक महामारी विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। थायराइड रोग एक वैश्विक बीमारी है मुख्य वक्ता अविवि की चिकित्साधिकारी डॉ. दीपशिखा चौधरी ने बताया कि थायराइड रोग …
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय थाइराइड दिवस के अवसर पर महिला अध्ययन केंद्र व महिला शिकायत और कल्याण प्रकोष्ठ द्वारा बुधवार को थायराइड रोग-एक वैश्विक महामारी विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया।
थायराइड रोग एक वैश्विक बीमारी है
मुख्य वक्ता अविवि की चिकित्साधिकारी डॉ. दीपशिखा चौधरी ने बताया कि थायराइड रोग एक वैश्विक बीमारी है। विश्व में 10 में से 6 व्यक्ति इस रोग से प्रभावित है। इनमें स्त्रियां पुरुषों की अपेक्षा 5 से 10 गुना अधिक थायराइड से ग्रसित हैं। उन्होंने बताया कि थायराइड रोग से पीड़ित महिलाओं में हिप्पोकेंपस नामक मस्तिष्कीय क्षेत्र का पुरुषों की अपेक्षा अधिक विकसित होना है। यह रोग न केवल हमारे शरीर की शारीरिक तंत्र को प्रभावित करता है बल्कि महिलाओं में प्रजनन क्षमता, गर्भस्थ शिशु व मानसिक विकास पर भी दुष्प्रभाव डालता है।
महिलाओं को थायराइड रोग से बचाव के लिए उचित मात्रा में आहार के साथ सकारात्मक सोच रखनी होगी। इसके अलावा सुबह टहलना, रात्रि में समय पर सोना व कुछ योगाभ्यास अपनाकर थायराइड रोग पर नियंत्रण पाया जा सकता है। अध्यक्षता समन्वयक प्रो तुहिना वर्मा ने जानकारी दी। प्रकोष्ठ की सदस्य इंजीनियर मनीषा यादव ने उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
संचालन डॉ. प्रतिभा त्रिपाठी द्वारा किया गया। तकनीकी सहयोग महिमा चौरसिया व निधि प्रसाद ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव उमानाथ, डॉ. विनोदिनी वर्मा, डॉ. मुकेश वर्मा, डॉ. आनंद बिहारी सिंह, डॉ प्रभात सिंह समेत छात्र छात्राएं जुड़े रहे।
पढ़ें-बहराइच: व्यापारियों के साथ बैठक कर अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश- SDM
