अयोध्या: सरकार पर तानाशाही का आरोप लगा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राशन कार्ड के मुद्दे पर सरकार के रवैए को लेकर बुधवार को यहां कांग्रेसी सड़क पर उतरे। सरकार पर तानाशाही का आरोप लगा प्रदर्शन किया। हालांकि ईदगाह के निकट से निकले कांग्रेसियों को रोडवेज के पास पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद एसडीएम ने वहां आकर ज्ञापन लिया। जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा …

अयोध्या। राशन कार्ड के मुद्दे पर सरकार के रवैए को लेकर बुधवार को यहां कांग्रेसी सड़क पर उतरे। सरकार पर तानाशाही का आरोप लगा प्रदर्शन किया। हालांकि ईदगाह के निकट से निकले कांग्रेसियों को रोडवेज के पास पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद एसडीएम ने वहां आकर ज्ञापन लिया।

जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा योगी और मोदी की सरकार सिर्फ वोट की राजनीति करती है। चुनाव के समय जो लोग इनके द्वारा पात्र बताए गए चुनाव खत्म होते ही उनकी रिकवरी का आदेश सरकार ने दिया। सरकार को तुरंत उन व्यक्तियों का राशन कार्ड बहाल करना चाहिए जिन्होंने घबराकर अपना राशन कार्ड सरेंडर कर दिया है। महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने कहा सरकार ने इस मामले पर बड़ा खेल खेला है।

जिला प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने कहा योगी और मोदी की सरकार लगातार गरीबों का उपहास व अपमान कर उन्हें प्रताड़ित कर रही है। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष विजय पांडे, रामेंद्र त्रिपाठी, प्रवीण श्रीवास्तव, उमेश उपाध्याय, बृजेश रावत, बसंत कुमार मिश्रा,राम सागर रावत,राजकुमार मौर्य,अनिल तिवारी शामिल रहे।

पढ़ें-शाहजहांपुर: बाइकों की भिड़ंत में चाचा की मौत, भतीजा घायल

संबंधित समाचार