ट्रैफिक व्यवस्था के नाम पर पर्यटकों को किसी प्रकार की नहीं हो बाधा- कलराज मिश्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने सिरोही जिले में स्थित माउंटआबू में उनके आवागमन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था के नाम पर पर्यटकों को किसी प्रकार की बाधा नहीं आने देने के निर्देश दिए हैं। ग्रीष्मकालीन प्रवास पर माउंटआबू गये श्री मिश्र ने कहा कि माउंटआबू में यह पर्यटन सीजन है, इस समय में पार्किंग …

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने सिरोही जिले में स्थित माउंटआबू में उनके आवागमन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था के नाम पर पर्यटकों को किसी प्रकार की बाधा नहीं आने देने के निर्देश दिए हैं। ग्रीष्मकालीन प्रवास पर माउंटआबू गये श्री मिश्र ने कहा कि माउंटआबू में यह पर्यटन सीजन है, इस समय में पार्किंग और सुचारू परिवहन व्यवस्था सभी स्तरों पर सुनिश्चित होनी चाहिए। राज्यपाल ने पर्यटन की दृष्टि से माउंटआबू में प्रभावी व्यवस्थाएं किए जाने और पर्यटकों के लिए और अधिक आधारभूत सुविधाएं विकसित किए जाने के भी निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें- स्पाइसजेट पर रैनसमवेयर हमला, कई उड़ानों के संचालन में देरी, कुछ रद्द

 

संबंधित समाचार