बहराइच: बिना रुपए के मजदूरी का विरोध करना पड़ा भारी, मालिक ने पुलिस से पिटवाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मिर्जापुर चहलवा गांव निवासी एक ग्रामीण ने थाने की पुलिस और मालिक पर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी को जांच सौंपी है। रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर चहलवा निवासी 50 वर्षीय जगराम इसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण के यहां …

बहराइच। मिर्जापुर चहलवा गांव निवासी एक ग्रामीण ने थाने की पुलिस और मालिक पर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी को जांच सौंपी है।

रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर चहलवा निवासी 50 वर्षीय जगराम इसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण के यहां नौकरी करता था। पीड़ित का कहना है कि जब उसे मजदूरी का रूपया नहीं दिया गया तो उसने काम छोड़ दिया। ग्रामीण का कहना है कि 22 मई को वह सब्जी लेने बाजार गया। यहां पर मालिक पहुंचे। साथ में रूपईडीहा थाने के उप निरीक्षक भी पहुंच गए। पीड़ित का कहना है पुनः काम करने के लिए कहा। जब उसने विरोध किया तो मालिक के साथ उप निरीक्षक ने पिटाई की। इसके बाद थाने ले जाकर पीटा। जेब में रखी नकदी भी किसी ने निकाल ली।

मेडिकल रिपोर्ट में काफी गंभीर चोट होने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस मामले में थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक ने बताया कि दरगाह मेले में ड्यूटी लगी है। जांच के बाद कार्यवाई होगी। वहीं पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जेबी यादव को जांच सौंपी है।

पढ़ें-अयोध्या: राशन में कटौती… गेहूं बंद, चावल से चलाना होगा काम, जनपद के 4 लाख परिवार होंगे प्रभावित

संबंधित समाचार