बिजनौर: टहलते समय सड़क पर गिरकर सिपाही की मौत
बिजनौर/नजीबाबाद, अमृत विचार। बुधवार सुबह दरोगा के साथ टहलते समय अचानक सड़क पर गिरकर सिपाही की मौत हो गई। हादसे की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस सिपाही के शव का पोस्टमार्टम कराकर वैधानिक कार्रवाई में कर रही है। संभल निवासी खुर्शीद को आठ मई को ही पुलिस लाइन से जलालाबाद चौकी …
बिजनौर/नजीबाबाद, अमृत विचार। बुधवार सुबह दरोगा के साथ टहलते समय अचानक सड़क पर गिरकर सिपाही की मौत हो गई। हादसे की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस सिपाही के शव का पोस्टमार्टम कराकर वैधानिक कार्रवाई में कर रही है। संभल निवासी खुर्शीद को आठ मई को ही पुलिस लाइन से जलालाबाद चौकी क्षेत्र में तैनाती मिली थी।
बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे रोजाना की तरह जलालाबाद चौकी इंचार्ज चंद्रवीर सिंह के साथ सिपाही खुर्शीद अहमद टहलने के लिए गए थे। इसी दौरान खुर्शीद सड़क पर गिर गए जिसे देखकर दरोगा के हाथ पांव फूल गए। उन्होंने आनन-फानन सिपाही को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की ओर से परिजनों को सूचना दे दी गई है, जो परिजन बिजनौर के लिए रवाना हो गए थ। सिपाही खुर्शीद अहमद (37) मूल रूप से जनपद संभल के थाना क्षेत्र असमोली के गांव मथना के रहने वाले थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
ये भी पढ़ें:- बिजनौर : भूमि के विवाद में बड़े भाई और पुत्र ने किसान को मारी गोली, मुकदमा दर्ज
