कानपुर : डीजीजीआई का गुटखा करोबारियों के यहां छापा, कई लोगों से हुई पुछताछ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर । जिले में गुटखा का करोबार कर रहे कई कारोबारियों से पुछताछ जारी है,यह पूछताछ महानिदेशालय जीएसटी इंटेलीजेंस डीजीजीआई लखनऊ की टीमों द्वारा किया जा रहा है। बुधवार को अचानक लखनऊ से आयी टीमों ने सर और 555 ब्रांड पान मसाला संचालक के आवास, कार्यालय तथा गोदाम पर एक साथ छापा मारा। इस दौरान …

कानपुर । जिले में गुटखा का करोबार कर रहे कई कारोबारियों से पुछताछ जारी है,यह पूछताछ महानिदेशालय जीएसटी इंटेलीजेंस डीजीजीआई लखनऊ की टीमों द्वारा किया जा रहा है। बुधवार को अचानक लखनऊ से आयी टीमों ने सर और 555 ब्रांड पान मसाला संचालक के आवास, कार्यालय तथा गोदाम पर एक साथ छापा मारा।

इस दौरान टीम ने माल सप्लाई करने वाले कारोबारियों के यहां भी कार्रवाई की है। नयागंज के दो बड़े कारोबारियों से पूछताछ की गयी है। देर शाम तक चली कार्रवाई में टीम ने कई कागजात कब्जे में लिया है।

दरअसल, कानपुर के सिविल लाइंस निवासी सर पान मसाला के संचालक ओमप्रकाश डालमिया के आवास पर डीजीजीआई लखनऊ की टीमें बुधवार दोपहर में पहुंची। साथ ही स्वरूप नगर स्थित प्रतिष्ठान, नौघड़ा व नयागंज के कार्यालयों पर एक साथ छापा मारा।

सूत्रों की माने तो पान मसाला संचालक पान मसाला के अतिरिक्त अन्य प्रकार के घरेलू उत्पाद भी बनाते हैं। बताया जा रहा है कि गोवा में प्रॉपर्टी का बड़ा कारोबार भी है। इसके अलावा जनपद की पहली टाउनशिप एनआरआई सिटी में भी इनका बड़ा निवेश है।

यह भी पढें : हमीरपुर: गुटखा कारोबारी के घर GST टीम ने मारा छापा, बेड के अंदर मिले करोड़ों रुपए

संबंधित समाचार