लखनऊ: मशहूर शायर मुनव्वर राणा के स्वास्थ्य में आया सुधार, किया गया ऑपरेशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मशहूर शायर मुनव्वर राना खराब तबीयत के कारण लखनऊ के पीजीआई में भर्ती हैं, जहां पित्त की थैली में पथरी के चलते उनका ऑपरेशन किया गया। फिलहाल, शायर मुनव्वर राना की हालत संतोषजनक है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, मशहूर शायर मुनव्वर राणा किडनी की परेशानी …

लखनऊ। मशहूर शायर मुनव्वर राना खराब तबीयत के कारण लखनऊ के पीजीआई में भर्ती हैं, जहां पित्त की थैली में पथरी के चलते उनका ऑपरेशन किया गया। फिलहाल, शायर मुनव्वर राना की हालत संतोषजनक है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, मशहूर शायर मुनव्वर राणा किडनी की परेशानी की वजह से डायलिसिस पर चल रहे हैं। हालांकि, अभी तक इलाज दिल्ली में चल रहा था। उसके बाद अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ रहे थे।

बीते दिन मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों ने लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) के इमरजेंसी वार्ड  में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने मरीज के ऑपरेशन की सलाह दी है। ऑपरेशन आज ही किया गया।

पढ़ें- लखनऊ: शायर मुनव्वर राणा की बिगड़ी तबीयत, SGPGI में हुए भर्ती

संबंधित समाचार