बाराबंकी: अतिक्रमण की चपेट में है संपूर्ण नगरीय क्षेत्र, सड़क पर ही सजी हैं दुकानें
बाराबंकी। हैदरगढ़ नगर पंचायत का संपूर्ण क्षेत्र अतिक्रमण की चपेट में है। सरकार की अतिक्रमण मुक्त नीति का भी यहां को असर नहीं दिख रहा है। अतिक्रमण की चपेट में नेशनल हाईवे हो या फिर कस्बे के अंदर के मार्ग, सब अछतिक्रमण से कराह रहे हैं। इन मार्गो पर दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा रखी …
बाराबंकी। हैदरगढ़ नगर पंचायत का संपूर्ण क्षेत्र अतिक्रमण की चपेट में है। सरकार की अतिक्रमण मुक्त नीति का भी यहां को असर नहीं दिख रहा है। अतिक्रमण की चपेट में नेशनल हाईवे हो या फिर कस्बे के अंदर के मार्ग, सब अछतिक्रमण से कराह रहे हैं। इन मार्गो पर दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा रखी हैं।
हाईवे पर तमाम पटरी दुकानदार व भारी वाहनों के खड़े होने के चलते छोटे व भारी वाहनों को तो छोड़ दीजिए, साइकिल से भी कोई नहीं निकल सकता है। टाउन एरिया हैदरगढ़ कार्यालय के सामने स्थित महात्मा गांधी चबूतरे को भी चारों तरफ से अतिक्रमण करके पटरी दुकानदारों ने दुकानें लगा ली हैं।
जाम भी लग जाता
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के चबूतरे पर भी अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण करके चारों तरफ से दुकान लगा ली हैं। इसके चारों तरफ बने मार्गो पर परचून आदि की दुकानें लगी होने के कारण साइकिल सवार भी नहीं निकल सकते। यहां के तमाम व्यवसायियों का कहना है कि यहां पहले नमक परचून आदि का सामान लाद कर ट्रक आसानी से आ जाती थी लेकिन अब अतिक्रमण हो जाने के चलते साइकिल भी नहीं निकल पा रही है। और जाम भी लग जाता है। सबसे ज्यादा शुक्रवार, सोमवार को यहां बाजार लगने से बहुत जाम की स्थिति बनी रहती है।
लखनऊ-सुल्तानपुर नेशनल हाईवे पर गोतौना गांव से लगाकर नाहर कॉलोनी हैदरगढ़ के आगे तक दोनों तरफ छोटे बड़े वाहनों को हाईवे पर खड़े हो जाने के चलते जाम की स्थिति बनी रहती है। और दुर्घटनाएं भी होती हैं इन खड़ी गाड़ियों से अब तक तमाम लोग काल के गाल में समा चुके हैं ।जिम्मेदार पुलिस, नगर पंचायत के अधिकारी, आरटीओ इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं ।जबकि अभी हाल ही में मुख्यमंत्री ने साफ-साफ आदेश दिया था कि हाईवे हो या फिर कोई अन्य मार्ग हो वह 24 घंटा के अंदर खाली करा दिया जाए। लेकिन यहां मुख्यमंत्री के आदेश का असर नहीं दिख रहा है।
इस संबंध में नगर पंचायत हैदरगढ़ के अधिशासी अधिकारी रविंद्र मोहन का कहना है कि अतिक्रमण करने वाले 2 दिन के अंदर दुकानें हटा लेने की चेतावनी दी गई है। एडीएम की अध्यक्षता में नगर पंचायत हैदरगढ़ के विभिन्न मार्गो व लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे को खाली कराने के लिए एक टीम भी गठित कर दी गई है। 2 दिन बाद बलपूर्वक अतिक्रमण हटा दिया जाएगा।
पढ़ें-अयोध्या: बजट में राम नगरी को मिली करीब 800 करोड़ की सौगात, योजनाओं से विकास को लगेंगे पंख
