अयोध्या: जोन की समीक्षा में आईजी ने कसे पेंच, लॉ एंड आर्डर के साथ हादसों पर भी रहा फोकस
अयोध्या। आईजी जोन ने गुरुवार को यहां कानून व्यवस्था और सड़क हादसों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने हाईवे पर हादसे रोकने के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही माफिया और चिह्नित अपराधियों के विरुद्ध सतत अभियान के लिए निर्देश दिए। आईजी कवींद्र प्रताप सिंह ने साफ कहा कि शासन की …
अयोध्या। आईजी जोन ने गुरुवार को यहां कानून व्यवस्था और सड़क हादसों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने हाईवे पर हादसे रोकने के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही माफिया और चिह्नित अपराधियों के विरुद्ध सतत अभियान के लिए निर्देश दिए।
आईजी कवींद्र प्रताप सिंह ने साफ कहा कि शासन की प्राथमिकता के अनुकूल जिम्मेदारी का निर्वाह करें। उन्होंने मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी, नेशनल और स्टेट हाइवे के साथ परिक्षेत्र के जनपदों में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायल व मृतकों के संबंध में दिशा-निर्देश दिये। इसके अलावा उप आबकारी आयुक्त को पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से शराब माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई के लिए फरमान दिया। उन्होंने जनपदों के पुलिस प्रभारियों को गैंगस्टर एक्ट के अभियोगों में नामित और प्रकाश में आये अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोगवार सूचना देने के लिए कहा।
इसके अलावा अपराध से अर्जित की गयी सम्पत्ति के चिह्निकरण की कार्रवाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एसपी सुल्तानपुर विपिन कुमार मिश्र, एसएसपी अयोध्या शैलेश कुमार पाण्डेय, एसपी बाराबंकी अनुराग वत्स, एसपी अमेठी दिनेश सिंह और एसपी अम्बेडकरनगर आलोक प्रियदर्शी मौजूद रहे। इसके अलावा उप आबकारी आयुक्त,आरटीओ प्रवर्तन/प्रशासन, परियोजना निदेशक एनएचएआई, मुख्य अभियंता व अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी, नेशनल/स्टेट हाइवे मौजूद रहे।
पढ़ें-उन्नाव: आग की चपेट में आया कपड़े का गोदाम, लाखों का माल हुआ जलकर खाक
