ममता कैबिनेट का बड़ा फैसला, राज्यपाल की जगह सीएम स्टेट यूनिवर्सिटी की चांसलर होंगी
पश्चिम बंगाल। ममता बनर्जी कैबिनेट ने राज्य संचालित यूनिवर्सिटी को लेकर गुरुवार को बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत अब राज्यपाल की जगह सीएम स्टेट यूनिवर्सिटी की चांसलर होंगी। जी हां बतादें कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच एक बार फिर से ठन सकती है। दरअसल, आज …
पश्चिम बंगाल। ममता बनर्जी कैबिनेट ने राज्य संचालित यूनिवर्सिटी को लेकर गुरुवार को बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत अब राज्यपाल की जगह सीएम स्टेट यूनिवर्सिटी की चांसलर होंगी। जी हां बतादें कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच एक बार फिर से ठन सकती है। दरअसल, आज बंगाल कैबिनेट ने फैसला लिया है कि अब राज्य संचालित यूनिवर्सिटी की चांसलर मुख्यमंत्री होंगी, न की राज्यपाल।इससे संबंधित बिल को जल्द ही विधानसभा में पेश किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने बैठक के बाद कहा, ”मुख्यमंत्री को राज्य द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों का कुलाधिपति बनाने वाले विधेयक को बंगाल मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है।’ अब तक राज्यपाल ही स्टेट यूनिवर्सिटी के चांसलर होते थे।
