बुलंदशहर : विधायक ने मॉल की गुणवत्ता पर खड़े किये सवाल, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर । जिले के कालाआम चौराहे पर करीब 38 करोड़ की लागत से तैयार मॉल की गुणवत्ता और आवंटन प्रक्रिया पर विधायक ने सवाल उठाते हुये मुख्यमंत्री से शिकायत की थी, लेकिन शिकायत करने वाले विधायक अब खुद ही फंसते नजर आ रहे हैँ। सोशल मीडिया पर उनका एक पत्र जमकर वायरल हो रहा है,जिसमें …

बुलंदशहर । जिले के कालाआम चौराहे पर करीब 38 करोड़ की लागत से तैयार मॉल की गुणवत्ता और आवंटन प्रक्रिया पर विधायक ने सवाल उठाते हुये मुख्यमंत्री से शिकायत की थी, लेकिन शिकायत करने वाले विधायक अब खुद ही फंसते नजर आ रहे हैँ।

सोशल मीडिया पर उनका एक पत्र जमकर वायरल हो रहा है,जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने मॉल को उच्च गुणवत्ता वाला बताया था । सोशल मीडिया पर लोग उनसे पूछ रहे हैँ कि जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए वह सही बोल रहे थे, या अब सच बोल रहे हैं।

दरअसल, सदर विधायक प्रदीप चौधरी पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं,उन्होंने मुख्यमंत्री को एक शिकायती पत्र देकर जिला पंचायत द्वारा बनवाए गए मॉल की जांच कराने की मांग की है।

विधायक प्रदीप चौधरी ने सीएम से शिकायत में कहा कि जिला पंचायत ने शहर के अन्दर माल एवं फ्लैट का निर्माण एवं आवंटन में जमकर खेल किया है,इस दौरान करोड़ों का गोलमाल हुआ है।

बताया जा रहा है कि जिला पंचायत द्वारा माल निर्माण एवं आवंटन में अनियमिताओं की शिकायत का मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है, इसके बाद जांच का आश्वासन मिला है। ऐसे में सदर विधायक का पुराना पत्र सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। वहीं जांच हुयी तो उसकी आंच उन तक भी पहुंचने की बात बतायी जा रही है।

यह भी पढे़ं : बहराइच : विधायक के निरीक्षण में खुली सीएचसी में फैली अव्यवस्था की पोल,अनुपस्थित मिले अधीक्षक समेत कई स्वास्थ्यकर्मी

संबंधित समाचार