हरदोई: मनरेगा में काम कर रहे मजदूर की दबंगों ने की पिट कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
हरदोई। मनरेगा में मजदूरी कर रहे मजदूर की एक दबंग किस्म के युवक ने इतनी बेरहमी से पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गई। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। इस बारे में एसएचओ पाली सुनील कुमार का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच की जा रही है। बताते …
हरदोई। मनरेगा में मजदूरी कर रहे मजदूर की एक दबंग किस्म के युवक ने इतनी बेरहमी से पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गई। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। इस बारे में एसएचओ पाली सुनील कुमार का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच की जा रही है।
बताते है कि पाली थाने के कहारकोला गांव निवासी 40 वर्षीय रामदेव मनरेगा मज़दूर था। बुधवार को वह नदी के किनारे हो रहे मनरेगा कार्य में मज़दूरी कर रहा था। इसी दौरान शाम के वक्त वहीं पड़ोसी गांव का कुंआ लाल वहां पहुंच गया।
बताया गया है कि पहले तो उसने गाली-गलौज किया,इसके बाद उसने उसकी गर्दन दबाते हुए बुरी तरह पीटने लगा। इसी बीच वहां पहुंचे कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर दिया। इसके बाद रामदेव अपने घर चला गया। गुरुवार की सुबह उसकी तबियत बिगड़ गई।
आनन-फानन में उसे सीएचसी ले जाया जा रहा था,इसी बीच उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।इसका पता होते ही रामदेव की पत्नी राजवती दहाड़ मार-मार कर रोने लगी। उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। इस बारे में एसएचओ पाली सुनील कुमार का कहना है कि फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच की जा रही है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ बताया जा सकता है।
जुएं के फड़ से हुई थी शुरुआत
बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम को नदी के किनारे जुआं हो रहा था। रामदेव और कुंआ लाल वहां जुआं खेल रहा था। वहीं पर हार-जीत को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और फिर हाथापाई हो गई थी। यही से इस मामले की शुरुआत होना बताई गई है।
पढ़ें-देवरिया : दोहरे हत्याकांड के 14 आरोपियों को उम्र कैद की सजा
