बहराइच: गुंडा एक्ट के अपराधी को डीएम ने किया जिला बदर
बहराइच। जिलाधिकारी ने गुंडा एक्ट के अपराधी को जिला बदर कर दिया है। जबकि दो अन्य अपराधियों को छह माह तक संबंधित थाने में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। जिला मजिस्ट्रेट डॉक्टर दिनेश चंद्र की ओर से जारी किए गए आदेश के तहत थाना रानीपुर अन्तर्गत गौडरिया गांव निवासी बुधई बेटा राम बख्श उर्फ …
बहराइच। जिलाधिकारी ने गुंडा एक्ट के अपराधी को जिला बदर कर दिया है। जबकि दो अन्य अपराधियों को छह माह तक संबंधित थाने में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं।
जिला मजिस्ट्रेट डॉक्टर दिनेश चंद्र की ओर से जारी किए गए आदेश के तहत थाना रानीपुर अन्तर्गत गौडरिया गांव निवासी बुधई बेटा राम बख्श उर्फ भोदर को 6 माह के लिये जिला बदर किया गया है।
जबकि थाना विशेश्वरगंज के बड़नापुर कन्छर निवासी अभिषेक मिश्रा पुत्र बच्छराज मिश्रा तथा खैरीघाट के ग्राम चौगोई निवासी बाबूलाल बेटा राम सागर पाल को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा निर्देश दिया गया है कि अपने सम्बन्धित थाने में आगामी छः माह तक प्रत्येक माह की 15 व 30 तारीख को उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी की इस कार्यवाई से अन्य अपराधियों में हड़कंप है।
पढ़ें-हरदोई : दामिनी ऐप की चेतावनी, जिले में कहीं भी गिर सकती है बिजली,डीएम ने लोगों को किया आगाह
