यूपीपीसीएल पीएफ घोटाला : सीबीआई की कस्टडी रिमांड में भेजे गए आरोपित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) से जुड़े हजारों करोड़ के भविष्य निधि (ईपीएफओ) घोटाले के आरोपी कपिल वधावन और धीरज वधावन को सीबीआई ने सात दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया है। सीबीआई ने 15 दिन की कस्टडी रिमांड मांगी थी। यूपीपीसीएल पीएफ घोटाले में वधावन बंधुओं को सीबीआई ने आरोपी बनाया है। …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) से जुड़े हजारों करोड़ के भविष्य निधि (ईपीएफओ) घोटाले के आरोपी कपिल वधावन और धीरज वधावन को सीबीआई ने सात दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया है। सीबीआई ने 15 दिन की कस्टडी रिमांड मांगी थी।

यूपीपीसीएल पीएफ घोटाले में वधावन बंधुओं को सीबीआई ने आरोपी बनाया है। गाजियाबाद ,नई दिल्ली, हरियाणा में कई ब्रोकर फर्म बनाकर करोड़ों का घोटाला किया गया था। यूपीपीसीएल कर्मचारियों की भविष्य निधि के 2631.21 करोड़ रुपये के निवेश में घोटाले का मामला है।

दरअसल, यूपीपीसीएल की 4,300 करोड़ रुपये से अधिक की भविष्य निधि को डीएचएफल समेत अन्य हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में निवेश किया था। यह पैसा वहां के कर्मचारियों का था। इस घोटाले में सीनियर आईएएस अफसरों के शामिल होने का आशंका जताई गई है।

इससे पहले सीबीआई ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 17 (ए) के तहत यूपी सरकार से मंजूरी मांगी थी। मामले की जांच के दौरान सीबीआई को पता चला कि भविष्य निधि के तहत यूपीपीसीएल कर्मचारियों की 4,323 करोड़ रुपये से अधिक की बचत डीएचएफएल और अन्य हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों में कथित तौर पर निवेश की गई।

यह भी पढ़ें : वीजा घोटाला मामला: सीबीआई के समक्ष पेश हुए कार्ति चिदंबरम

संबंधित समाचार