अमरोहा: पालेज से लौटते समय ग्रामीण की गंगा में डूबकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पालेज से लौटते समय गंगा में डूबकर युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से शव गंगा से निकाला गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दयावली खालसा निवासी वीरपाल …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पालेज से लौटते समय गंगा में डूबकर युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से शव गंगा से निकाला गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दयावली खालसा निवासी वीरपाल (25) पुत्र प्रकाश गुरुवार दोपहर को अपनी पालेज से लौट रहा था। गंगा पार करते समय अचानक वीरपाल पानी में डूब गया। उसको डूबता हुआ ग्रामीण व बच्चों ने देख लिया और उन्होंने गांव में जाकर घटना की सूचना दी।

इसके बाद ग्रामीण गंगा पर पहुंचे और वीरपाल के शव को गंगा से बाहर निकाला। युवक की मौत की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वीरपाल दो बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी पत्नी पिंकी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने बताया वीरपाल के पिता प्रकाश की भी कुछ वर्ष पूर्व गंगा में डूबने से ही मौत हुई थी।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: करंट की चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत

संबंधित समाचार