बरेली: लोन दिलाने के नाम फाइनेंस कंपनी ने की लाखों की ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। हरुनगला स्थित एक फाइनेंस कंपनी ने लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ली। जब लोगों को पता चला कि वे ठगी के शिकार हो गए हैं तो उन्होंने कंपनी के संचालक से रुपये वापस मांगे। आरोप है कि इस पर संचालक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों ने …

अमृत विचार, बरेली। हरुनगला स्थित एक फाइनेंस कंपनी ने लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ली। जब लोगों को पता चला कि वे ठगी के शिकार हो गए हैं तो उन्होंने कंपनी के संचालक से रुपये वापस मांगे। आरोप है कि इस पर संचालक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। थाना बारादरी के हरुनगला स्थित ग्रीन पार्क के सामने ग्लोबल फाइनेंस नाम से दिलशान नाम के व्यक्ति ने कंपनी खोल रखी है। आरोप है कि कंपनी ने लोन दिलाने, फाइल व सर्विस चार्ज के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ले लिए। रुपये देने के बाद भी लोगों को लोन नहीं मिला तो वे कंपनी में रुपये वापस मांगने पहुंचे।

आरोप है कि कंपनी संचालक ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भगा दिया। ठगी के शिकार लोगों ने रुहेलखंड चौकी पर कंपनी के संचालक दिलशान, सोनम, माही, मयंक पटेल, निखिल व विक्की के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। इज्जतनगर के मुंशी नगर निवासी प्रापर्टी डीलर दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि उनके पास चार महीने पहले ग्लोबन कंपनी से माही नाम की युवती ने फोन किया। माही ने बताया कि उनकी कंपनी लोन दिलाने का काम करती है। दीपक ने झांसे में आकर कंपनी से दस लाख रुपये लोन दिलाने की बात कही। जिस पर कंपनी ने 1 मार्च को उनसे 25 सौ रुपये फाइल चार्ज के नाम पर ले लिए। आज तक उन्हें लोन नहीं दिलाया। रुपये वापस मांगने पर उन्हें धमकी दी जाती है।

रिठौरा निवासी राजू यादव भी इसी तरह ठगी के शिकार हो गए। उन्होंने बताया कि उन्हें कंपनी ने 6 से 7 लाख रुपये लोन दिलाने की बात कही थी। उनसे कंपनी ने पहले फाइल चार्ज के नाम पर 10 हजार रुपये लिए। उसके बाद 50 हजार रुपये और ले लिए। काफी समय बाद भी उनको लोन नहीं मिला। उन्होंने कंपनी में काम करने वाली माही नाम की युवती को फोन किया। इस पर उनका नंबर ब्लॉक कर दिया। जब वह कंपनी संचालक दिलशाद से रुपये मांगने गए तो उन्हें मिलने से मना कर दिया गया।

बदायूं के धरेली दातागंज निवासी चन्द्रभान शर्मा ने बताया कि एसएससी सिक्योरटी कंपनी ने उनके यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय सत्यवती मैमोरियल इंटर कालेज में ढिलवारी में रोजगार मेले में उन्हें प्लेसमेंट के दौरान भर्ती किया। उन्हें फील्ड का काम दिया गया। उन्होंने कंपनी को 10 लोगों को लोन दिलाने के नाम पर 70 हजार रुपये जमा करा दिए। न ही उसे वेतन दिया और न ही कंपनी ने किसी का लोन पास कराया। इसी तरह अनुज गुप्ता भी ठगी का शिकार हो गए। उनसे 26 जनवरी को 16 हजार रुपये ले लिए गए। वह कंपनी के आफिस गए तो उन्हें वहां से भगा दिया गया। मनोज गुप्ता से कपंनी ने एक बार चार हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराए। फिर उनसे दोबारा दो हजार रुपये ट्रांसफर कराए लेकिन उनका लोन पास नहीं हुआ।

दिलशान, संचालक,ग्लोबल फाइनेंस कंपनी-
हमारी कंपनी लोगों को लोन दिलाने का काम करती है। लोन पास कराने में आने वाले फाइल चार्ज आदि के रुपये लिए गए थे। कुछ लोगों का लोन अभी पास नहीं हो पाया है। ठगी का आरोप गलत है। अभी तक किसी के साथ ऐसा नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें- बरेली: दुष्कर्मी कैदी ने कारागार में लगाई फांसी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका