बरेली: डाक विभाग में जल्द शुरू होगी नेट बैंकिंग की सुविधा
अमृत विचार, बरेली। डाक विभाग अपने बचत खाताधारकों को जल्द ही डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने जा रहा है। अब पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट रखने वाले भी बैंक के ग्राहकों की तरह नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) और रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) के जरिए मनी ट्रांसफर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। डाक विभाग की …
अमृत विचार, बरेली। डाक विभाग अपने बचत खाताधारकों को जल्द ही डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने जा रहा है। अब पोस्ट ऑफिस में सेविंग अकाउंट रखने वाले भी बैंक के ग्राहकों की तरह नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) और रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (आरटीजीएस) के जरिए मनी ट्रांसफर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। डाक विभाग की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार 31 मई के बाद ग्राहकों को ये सुविधाएं मिलना शुरू हो जाएंगी।
सर्कुलर के आधार पर 18 मई से एनईएफटी की सुविधा शुरू हो गई है। वहीं आरटीजीएस की सुविधा इस महीने के अंतिम में मिलनी शुरू हो जाएगी। इस सर्विस से पैसे भेजना पहले की तुलना में आसान हो जाएगा। इस सुविधा से बैंक ग्राहक की तरह पोस्ट ऑफिस के ग्राहकों को पैसा भेज सकेंगे। आरटीजीएस की सुविधा को लेकर अभी परीक्षण किए जा रहे हैं।
जिले में करीब 20 हजार से अधिक खाताधारक हैं। पोस्ट ऑफिस बचत खातों के लिए नेट बैंकिंग सुविधा शुरू होने से खाताधारकों को सीधा फायदा मिलेगा। इससे खाताधारक घर बैठे किसी को भी पैसे भेज सकते हैं। अकाउंट स्टेटमेंट देख सकते हैं और लेनदेन भी मैनेज कर सकते हैं। इसके अलावा खाताधारक इंटरनेट बैंकिंग की मदद से आरडी, पीएफ, एनएससी स्कीम से संबंधित सभी काम घर बैठे ही निपटा सकेंगे।
ये भी पढ़ें- बरेली: सीएमओ ने सेवा अस्पताल को किया सील
