आज का राशिफल। 27 मई, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज घर में सब कुछ अच्छा ही रहेगा। ऑनलाइन विज्ञापनों के माध्यम से अपने प्रोफेशन का प्रचार कर सकते हैं। परिवार को खुश रखने के लिए मंहगी वस्तुओं को खरीद सकते हैं। सोच-विचार कर काम करना उचित होगा। वृष आज अपनी क्षमताओं का तटस्थता से अवलोकन करें और अतिरिक्त बोझ लेने से बचें। घर …

मेष

आज घर में सब कुछ अच्छा ही रहेगा। ऑनलाइन विज्ञापनों के माध्यम से अपने प्रोफेशन का प्रचार कर सकते हैं। परिवार को खुश रखने के लिए मंहगी वस्तुओं को खरीद सकते हैं। सोच-विचार कर काम करना उचित होगा।

वृष

आज अपनी क्षमताओं का तटस्थता से अवलोकन करें और अतिरिक्त बोझ लेने से बचें। घर और ऑफिस दोनों में सामंजस्य बिठाना थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन आप इसे कर पायेंगे। अनावश्यक कारणों से दौड़भाग करनी पड़ सकती है।

मिथुन

आज जॉब और व्यापार को लेकर परेशानियां हल हो जायेंगी। ऑफिस में आपका व्यवहार सबके प्रति काफी अच्छा रहेगा। पहले की गयी मेहनत का सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतरीन रहेगी।

कर्क

आज अपने स्वार्थ के लिए किसी की अवमानना न करें। जॉब में पदोन्नति को लेकर चर्चा चल सकती है। कारोबार में कुछ अभिनव प्रयोग कर सकते हैं। परिवार और समाज के लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। दिनचर्या थोड़ी उथल-पुथल भरी रहेगी।

सिंह

आज अपनी गलतियों से सीखने का प्रयास करेंगे। लेकिन उसे लेकर मन में ग्लानि का भाव भी आपके लिये हितकर नहीं है। देर रात तक सिनेमा और वेबसीरीज का आनन्द ले सकते हैं। अधिकारी वर्ग आपके निर्णयों पर प्रश्नचिन्ह लगा सकते हैं।

कन्या

आज अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। अनजान लोगों पर सहज विश्वास न करें। अपने विचारों को दूसरों के ऊपर न थोपें। किसी मित्र को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। शोध कार्यों में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है।

तुला

अाज वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहने वाला है। लोग आपसे राय मांगना पसन्द करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। संगीत और बॉलीवुड इण्डस्ट्री से जुड़े लोगों को बेहतरीन मौके मिल सकते हैं।

वृश्चिक

आज जीवनसाथी के साथ कहीं दूर की यात्रा की योजना बना सकते हैं। बॉस आपको कोई बड़ा कम सौंप सकते हैं। उधार दिया हुआ धन आज वापस मिलने के योग बन रहे हैं। अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा।

धनु

आज जल्दी सफलता प्राप्त करने के लिए शॉर्टकट्स अपनाने से बचें। विद्यार्थी उच्च शिक्षा और अध्ययन को लेकर उत्सुक रहेंगे। व्यावसायिक साझेदारों के साथ कोई डील करने से पहले उसे अच्छी तरह से समझ लें। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़े असन्तुष्ट रहेंगे।

मकर

आज पैतृक सम्पत्ति को लेकर कुछ विवाद जन्म ले सकते हैं। निराशाजनक विचारों से दूर रहें। आज महत्वपूर्ण निर्णयों को लेने से बचें। ज्यादा भावुक होना भी नकारात्मक हो सकता है। ऑफिस के तनाव का असर घर पर न पड़ने दें।

कुंभ

आज आय में वृद्धि होने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। वकालत के पेशे से जुड़े लोगों को बड़े केस मिल सकते हैं। आपके सामाजिक संबंध मधुर होंगे। शत्रुओं को अपने ऊपर हावी न होने दें। विदेश जाने के अवसर मिलने की संभावना बन रही है।

मीन

आज आप अपना अधिकाधिक समय मनोरञ्जन और खानपान में व्यतीत करेंगे। छोटे बच्चों की परवरिश को लेकर थोड़े चिन्तायुक्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में कटौती की जा सकती है। अपने सिद्धान्तों और विचारों से समझौता न करें।