फतेहपुर: बुजुर्ग ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर। जिले के असोथर क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुये उसकी कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम सरवल निवासी सालिग (70) ने अपनी 65 वर्षीय पत्नी की प्रेम प्रसंग के शक में कुल्हाड़ी से …

फतेहपुर। जिले के असोथर क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुये उसकी कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम सरवल निवासी सालिग (70) ने अपनी 65 वर्षीय पत्नी की प्रेम प्रसंग के शक में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। जब बुजुर्ग पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर रहा था, उस समय ग्रामीण तमाशबीन बनकर देखते रहे।

उनकी 50 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। बेटे ने अपने बाप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है। हत्यारा पति फरार है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पढ़ें-इटावा: जीजा बनकर साली से की 15 हजार की ठगी

संबंधित समाचार