औरैया: जिले में हुआ भीषण हादसा, डबल डेकर बस पलटने से 18 लोग घायल
औरैया। जिले के ऐरवाकटरा क्षेत्र में डबल डेकर बस के पलटने से कम से कम 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आगरा-लखनऊ हाइवे आज तड़के यह हादसा उस समय हुआ जब बलरामपुर से राजकोट (गुजरात) जा रही डबल डेकर बस उमरैन कस्बा के पास माइल स्टोन 137 पर …
औरैया। जिले के ऐरवाकटरा क्षेत्र में डबल डेकर बस के पलटने से कम से कम 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आगरा-लखनऊ हाइवे आज तड़के यह हादसा उस समय हुआ जब बलरामपुर से राजकोट (गुजरात) जा रही डबल डेकर बस उमरैन कस्बा के पास माइल स्टोन 137 पर पलट कर खड्ड में गिर गयी।
बस पलटने की जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना देने के साथ बचाव कार्य में जुट गये। इसी बीच थाना इंचार्ज रामसहाय पटेल समेत पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया जिन्होंने बस में फंसी सवारियों को बाहर निकाल कर एम्बुलेंस की सहायता से गंभीर घायलों को रिम्स सैंफई भिजवाया।
बताया गया कि बस में सवार अधिकांश लोग काम की तलाश (मजदूरी) के लिए राजकोट जा रहे थे। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उसके परमिट व फिटनेस आदि की जांच की जायेगी। कोई अनियमितता पाये पर बस धारक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जिन सवारियों को चोट नहीं आयी है उन्हें गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
पढ़ें-फतेहपुर: बुजुर्ग ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, जांच में जुटी पुलिस
