मुरादाबाद : सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, बाल-बाल बचा पति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। शुक्रवार सुबह मझोला थाना क्षेत्र में लाकड़ी बाइपास पर लाल पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति बाल-बाल बच गया। अपनी आंखों के सामने पत्नी और बेटी की मौत होने से वह सुधबुध खो …

मुरादाबाद, अमृत विचार। शुक्रवार सुबह मझोला थाना क्षेत्र में लाकड़ी बाइपास पर लाल पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति बाल-बाल बच गया। अपनी आंखों के सामने पत्नी और बेटी की मौत होने से वह सुधबुध खो बैठा। हादसे का शिकार हुई महिला अपने भाई की शादी में शामिल होकर घर लौट रही थी। घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

पोस्टमार्टम हाउस पर मृतकों के गमजदा परिजन।
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतकों के गमजदा परिजन।

हादसे का शिकार हुई मरियम कटघर थाना क्षेत्र के करुला गली नंबर 8 की रहने वाली थी। मरियम का मायका मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव ललवारा का है। मरियम अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए अपने पति नाजिर और तीन वर्षीया पुत्री के साथ मायके गई थी। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे तीनों बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में लाल पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया।

हादसे में मरियम और उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस ने बाइक को टक्कर मारकर भागे वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। घटना से मृतकों के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : घर में सो रही महिला को बदमाशों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार