अमरोहा : तेंदुए ने घर में घुसकर बकरी को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत
गजरौला(अमरोहा), अमृत विचार। ब्लॉक गजरौला क्षेत्र के गांव तिगरिया खादर में दहशत का माहौल बना हुआ है। तेंदुए ने गुरुवार की देर रात घर में घुसकर बकरी को अपना निवाला बना लिया। रात में चीख सुनकर ग्रामीण दौड़े। लेकिन, तेंदुआ खेतों की ओर भाग निकला। इसके बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। …
गजरौला(अमरोहा), अमृत विचार। ब्लॉक गजरौला क्षेत्र के गांव तिगरिया खादर में दहशत का माहौल बना हुआ है। तेंदुए ने गुरुवार की देर रात घर में घुसकर बकरी को अपना निवाला बना लिया। रात में चीख सुनकर ग्रामीण दौड़े। लेकिन, तेंदुआ खेतों की ओर भाग निकला। इसके बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं आसपास के ग्रामीणों ने लाठी-डंडे हाथ में लेकर खेतों में जाकर कांबिंग करनी शुरू कर दी।
रमेश का कहना है कि गुरुवार की देर रात उनके आंगन में बंधी बकरी पर जैसे ही तेंदुए ने हमला बोला तो बकरी चीखने लगी। इस दौरान रमेश ने शोर शराबा करना शुरू कर दिया। लाठी-डंडे लेकर ग्रामीण तेंदुए के पीछे-पीछे दौड़े। लेकिन, तेंदुआ मौके से फरार हो गया। जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने मांग की वन विभाग की टीम जंगल में जाल लगाकर तेंदुए को पकड़ने का काम करे। जिससे ग्रामीण सुरक्षित रह सके।
ये भी पढ़ें : अमरोहा: पालेज से लौटते समय ग्रामीण की गंगा में डूबकर मौत
