सीएम गहलोत ने सवाई मान सिंह अस्पताल में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक ने आज यहां सवाई मान सिंह अस्पताल का औचक दौरा कर विभिन्न वार्डों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और मरीजों और उनके परिजनों से मिलकर कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान अस्पताल में संचालित कोविड वैक्सीनेशन सेंटर, गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) एवं दवा वितरण केन्द्र का निरीक्षण किया। अस्पताल के आईसीयू वार्ड …

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक ने आज यहां सवाई मान सिंह अस्पताल का औचक दौरा कर विभिन्न वार्डों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और मरीजों और उनके परिजनों से मिलकर कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान अस्पताल में संचालित कोविड वैक्सीनेशन सेंटर, गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) एवं दवा वितरण केन्द्र का निरीक्षण किया।

अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना एवं उन्हें मिल रही उपचार सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अस्पताल के आईसीयू में भर्ती धौलपुर में बिजली निगम के सहायक अभियंता हर्षदापति से मिलकर उनकी कुशलक्षेम जानी।

इसी तरह अस्पताल में भर्ती कांग्रेस के प्रदेश सचिव श्रवण पटेल से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इससे पहले मुख्यमंत्री ने जयपुर से वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस में पदाधिकारी रहे आर सी शाह के निधन पर दुर्गापुरा, जयपुर स्थित उनके निवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

इसे भी पढ़ें-चांदना तनाव में बोल गये होंगे, इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए: गहलोत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज