रायबरेली: डंपर की टक्कर से शराब लदा टेंपो सड़क पर पलटा, लगी आग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। ऊंचाहार क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर मदारीगंज मोड़ के पास डम्फर की टक्कर से सरकारी ठेके की बीयर व अंग्रेजी शराब लादकर जा रहा टेम्पो पलट गया और जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । टेम्पो पलटते ही उसमें आग लग गई । आसपास मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद …

रायबरेली। ऊंचाहार क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर मदारीगंज मोड़ के पास डम्फर की टक्कर से सरकारी ठेके की बीयर व अंग्रेजी शराब लादकर जा रहा टेम्पो पलट गया और जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । टेम्पो पलटते ही उसमें आग लग गई । आसपास मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाकर चालक को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

क्षेत्र के किशुनदासपुर गाँव निवासी नीलेश कुमार टेम्पो चालक है । शुक्रवार की दोपहर जिला मुख्यालय के मनिका रोड स्थित गोदाम से 50 पेटी अंग्रेजी शराब व 15 पेटी बीयर की लेकर क्षेत्र के सबीसपुर स्थित अंग्रेजी शराब व अकोढ़िया स्थित बीयर की दुकान पर देने जा रहा था। मदारीगंज मोड़ के पास लखनऊ से प्रयागराज की तरफ जा रहे तेज रफ्तार डम्फर ने टेम्पो में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे टेम्पो पलट गया और उसमें आग लग गई। आग लगने से वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाई और उसके बाद घायल हुए चालक को सीएचसी पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घटना में मामूली नुकसान हुआ है।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शराब और बीयर की पेटियों को दूसरे वाहन से यथा स्थान पर भेजवाया है ।

कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था और आबकारी विभाग को भी मामले की सूचना दी गई है । तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

पढ़ें-बहराइच: मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को मैजिक ने मारी टक्कर, मौत

संबंधित समाचार