बुलंदशहर: हथियारों की तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 14 देसी तमंचे और 7 जिंदा कारतूस बरामद

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। जनपद की छतारी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए अवैध हथियार सप्लाई किए जाने के धंधे को बेनकाब किया है। पुलिस ने दोनों तस्करों से 14 देसी तमंचे और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों सप्लायर बाइक पर सवार होकर अतरौली क्षेत्र में इन हथियारों …

बुलंदशहर। जनपद की छतारी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए अवैध हथियार सप्लाई किए जाने के धंधे को बेनकाब किया है। पुलिस ने दोनों तस्करों से 14 देसी तमंचे और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों सप्लायर बाइक पर सवार होकर अतरौली क्षेत्र में इन हथियारों की सप्लाई करने जा रहे थे। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि पकड़े गए डेविड कुमार और राकेश अंतर्जनपदीय हथियार सप्लायर हैं। जबकि उनसे पूछताछ में पता चला है कि यह दोनों लोग अजीत सिंह और उसके पुत्र अभिषेक द्वारा बनाए गए तमंचों को आसपास के इलाकों में सप्लाई करते थे।

आरोपियों ने बताया कि पहले अजीत और उसका पुत्र खुद तमंचे तैयार करके उन्हें क्षेत्र में सप्लाई कर देते थे, लेकिन वर्ष 2021 में अलीगढ़ की खैर पुलिस द्वारा अवैध तमंचा की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किए जाने के बाद से अजीत और अभिषेक इन लोगों को तमंचे और कारतूस देकर उसे क्षेत्र में सप्लाई करा रहे थे।

SSP संतोष कुमार सिंह का कहना है

SSP संतोष कुमार सिंह का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की दो टीमों को इसके लिए लगाया गया है। जांच की जा रही है कि आखिर यह अवैध हथियार जनपद में कहां कहां सप्लाई किए गए हैं।

पढ़ें-बाराबंकी: गोमती के अस्तित्व पर मंडरा रहा खतरा, शिकायत पर SDM ने दिए जांच के आदेश

संबंधित समाचार