अमरोहा: तीसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी की गरज सुनते ही दुकानदारों मे मचा हड़कंप
अमरोहा, अमृत विचार। नगर पालिका परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। शुक्रवार को पालिका की टीम ने आजाद मार्ग पर हिन्दू कॉलेज के पास बुलडोजर से दुकानों व मकानों के ऊपर व बाहर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर हटवाया। लगातार तीसरे दिन पालिका की टीम ने दुकानों व मकानों के ऊपर नालों पर …
अमरोहा, अमृत विचार। नगर पालिका परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। शुक्रवार को पालिका की टीम ने आजाद मार्ग पर हिन्दू कॉलेज के पास बुलडोजर से दुकानों व मकानों के ऊपर व बाहर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर हटवाया।
लगातार तीसरे दिन पालिका की टीम ने दुकानों व मकानों के ऊपर नालों पर बने स्लैब को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। जेसीबी की गरज सुनते ही दुकानदारों व मकान स्वामियों मे हड़कंप मच गया और सड़को पर अवैध कब्ज़ा करने वाले खिसक लिए। एसडीएम और पालिका प्रशासन द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: रेलवे स्टेशन पर वीआईपी लाउंज की हुई शुरुआत
