बहराइच: पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
बहराइच। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि शुक्रवार जिला मुख्यालय और पयागपुर में मनाई गई। सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में आयोजित श्रंधाजली सभा में जिला उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी मुकुंद जी शुक्ल शेरा ने कहा कि जवाहरलाल …
बहराइच। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि शुक्रवार जिला मुख्यालय और पयागपुर में मनाई गई। सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में आयोजित श्रंधाजली सभा में जिला उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी मुकुंद जी शुक्ल शेरा ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू महात्मा गांधी के कंधे से कंधा मिलाकर अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ लड़े।
चाहे असहयोग आंदोलन की बात हो या फिर नमक सत्याग्रह या फिर 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की बात हो उन्होंने गांधी जी के हर आंदोलन में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। आज इस देश की मौजूदा राजनीति को देखते हुए जब हम नेहरू जी के विचारों को पाते हैं या संबोधन करते हैं तो बहुत गर्व महसूस कर सकते हैं आज की पीढ़ी जिसमें इस देश की आजादी के लिए अपने बहुमूल्य 9 वर्ष जेल गुजारे और अपनी संपत्ति और धन को इस देश देश पर कुर्बान कर दी और इस देश के नवनिर्माण में इतना बड़ा योगदान रहा है आने वाले दिनों तक देश याद रखेगा।
श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस प्रवक्ता शेख जकरिया शेखू, महिला जिलाध्यक्ष कमला सोनी, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। उधर पयागपुर में कांग्रेस नेता विनय सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्य तिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस दौरान अन्य लोग मौजूद रहे।
पढ़ें-पंडित नेहरू की पुण्यतिथि आज, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि
