फिरोजाबाद: ग्लास एक्सपोर्ट गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के समीप कांच की एक्सपोर्ट यूनिट के एक गोदाम में गुरुवार की देर रात अचानक भीषण आग लग गयी। दहसत से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन और दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार शहर के दक्षिणी …

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के समीप कांच की एक्सपोर्ट यूनिट के एक गोदाम में गुरुवार की देर रात अचानक भीषण आग लग गयी। दहसत से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन और दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पुलिस के अनुसार शहर के दक्षिणी थाना क्षेत्र स्थित नगला भाऊ इंडस्ट्रियल एरिया में एनएन ग्लास के गोदाम में आग लगने की वजह बिजली का शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। आग से लाखों रुपयों का माल खास हो गया। दमकल विभाग की पांच गाड़ियों की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस इलाके में आग लगने की यह घटना हुई वहां बड़ी तादाद में ग्लास कारखाने हैं। खास बात ये है कि यह सभी कारखाने नेचुरल गैस से संचालित होते हैं। इसलिए आग लगने के बाद आसापास के कारखानों में हड़कंप मच गया।

घटनास्थल पर पहुंचे फिरोजाबाद के एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि एनएन ग्लास कारखाने में आग लगने की जानकारी मिलने पर पूरे जनपद से दमकल की पांच गाड़ियां आग बुझाने में लगाई गयी। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने के बाद ही नुकसान का आंकलन कराया जायेगा। यह संवदेनशील इलाका होने के कारण आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है।

पढ़ें-मुरादाबाद: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन तहसीलों से पानी मंगा कर पाया गया काबू

संबंधित समाचार