फतेहपुर: 75 साल के बुजुर्ग पति ने शक के चलते कर दी पत्नी की हत्या, गिरफ्तारी के बाद किया यह खुलासा
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में 75 साल के बुजुर्ग पति ने 65 साल की पत्नी के चरित्र पर शक होने के चलते उसे मौत के घाट उतार दिया। सुबह के समय जब ग्रामीणों को इस बात की जानकारी मिली तो ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर …
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में 75 साल के बुजुर्ग पति ने 65 साल की पत्नी के चरित्र पर शक होने के चलते उसे मौत के घाट उतार दिया। सुबह के समय जब ग्रामीणों को इस बात की जानकारी मिली तो ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने चारपाई के नीचे छिपे आरोपी पति को गिरफ्तार करते हुए पूछताछ शुरू कर दी है, जहां पति ने पत्नी पर शक की आशंका पर हत्या किये जाने की बात कबूल ली है।
जानें कैसे दिया वारदात को अंजाम?
फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र में 75 साल के बुजुर्ग पति ने 65 साल की पत्नी के चरित्र पर शक होने की वजह से उसे मौत के घाट उतार दिया और खुद चारपाई के नीचे छिप गया। ग्रामीण जब घर के पास से गुजरे तो देखा की महिला की लाश चारपाई पर पड़ी हुई है जिसके बाद ग्रामीणों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
बता दें कि थाना क्षेत्र के सरवल गांव का रहने वाला 75 वर्षीय शिव बरन और 65 वर्षीय पत्नी ललिता देवी बेटे बब्लू के साथ रहते थे। बुधवार की रात करीब आठ बजे शिव बरन खाना खाकर घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। वहीं बगल में चारपाई पर उसकी पत्नी भी सो रही थी और मौका पाकर उसने पत्नी पर सोते समय सिर और गले पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
पत्नी के चरित्र पर पति को था शक
पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर पर शक था। वह किसी के घर भी जाती थी तो वह उसके साथ जाता था और इसी बात को लेकर रोज दोनों के बीच झगड़ा और मारपीट भी हुआ करती थी। इन दोनों के 7 बच्चे हैं जिसमें दो को छोड़कर सबकी शादी भी हो चुकी है।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए राजेश कुमार सिंह एसपी फतेहपुर ने बताया कि थाना असोथर में एक हत्या की घटना हुई है, जिसमें पति द्वारा अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई है, अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेजा जा रहा है अभियुक्त को शक था कि उनकी पत्नी कही और भी आती जाती हैं और बात भी करती हैं, जिसके संदेह पर उन्होंने इस काम को अंजाम दिया है, मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-झांसी: पुलिस के साथ मुठभेड़ में फरार हत्यारोपी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस के साथ नकदी बरामद
