केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की मुंबई के अस्पताल में हुई एंजियोप्लास्टी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की शुक्रवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गई। अस्पताल के एक चिकित्सक ने यह जानकारी दी। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. जलील पारकर ने कहा, ‘‘राणे को आज यहां लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। हमने धमनी में स्टेंट डाला है। राणे का …

मुंबई। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की शुक्रवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गई। अस्पताल के एक चिकित्सक ने यह जानकारी दी। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. जलील पारकर ने कहा, ‘‘राणे को आज यहां लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। हमने धमनी में स्टेंट डाला है। राणे का स्वास्थ्य सामान्य है।’’

अस्पताल के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए राणे के पुत्र एवं विधायक नितेश राणे ने कहा कि उनके पिता की 2009 में एंजियोप्लास्टी हुई थी और वह ‘‘इससे संबंधित नियमित जांच’’ के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बताया गया है कि उन्हें अगले दो दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी।’’ नारायण राणे केंद्रीय सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री हैं और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री हैं।

इसे भी पढ़ें- चांदना तनाव में बोल गये होंगे, इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए: गहलोत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात