अयोध्या: फिटनेस न होने की वजह से संभागीय परिवहन अधिकारी ने दिया यह आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। फिटनेस न होने की वजह से जनपद की 251 स्कूल बसों को अगले छह माह के लिए निलंबित कर दिया गया है। संभागीय परिवहन अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि स्कूल व वाहन मालिकों से कई बार इसके लिए अपील भी की गई थी, लेकिन वाहनों की फिटनेस नहीं कराई, जिस कारण उन्हें अगले …

अयोध्या। फिटनेस न होने की वजह से जनपद की 251 स्कूल बसों को अगले छह माह के लिए निलंबित कर दिया गया है। संभागीय परिवहन अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि स्कूल व वाहन मालिकों से कई बार इसके लिए अपील भी की गई थी, लेकिन वाहनों की फिटनेस नहीं कराई, जिस कारण उन्हें अगले छह माह के लिए निलंबित कर दिया गया है।

इधर, सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जनपद में कार्रवाई जोर-शोर से चल रही है। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को 13 ई-रिक्शा को इंपाउंड किया गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत कार्रवाई अभी आगे भी चलती रहेगी। एआरटीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि सही ढंग से न चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है।

ऐसे वाहनों को चालान व सीजन करने का काम किया जा रहा है। इससे पहले भी तकरीबन 25 बसों पर कार्रवाई हो चुकी है। शुक्रवार को बिना फिटनेस व इंश्योरेंस समाप्त होने व अन्य जरूरी कागजात न होने की वजह से 13 ई-रिक्शा को इंपाउंड किया गया है। शहर के सिविल लाइंस, चौक व रिकाबगंज इलाके में चेकिंग के दौरान कार्रवाई की गई है। बिना फिटनेस वाहनों को चलने नहीं दिया जाएगा।

पढ़ें-लखनऊ: परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी समेत सात लोगों पर होगी कार्रवाई, एंबुलेंस संचालन के नाम पर कर रहे थे खेल

संबंधित समाचार