प्लेटिनम मिनट के भीतर उपचार दिया जाए तो बचाई जा सकती है कई मरीजों की जान: प्रो. हैदर अब्बास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। गंभीर मरीज को यदि गोल्डन ऑवर या प्लेटिनम मिनट के भीतर उपचार दिया जाए तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। इमरजेन्सी देखभाल सड़क के किनारे से शुरू होती है। क्योंकि इमरजेन्सी मामलों में परिवार के सदस्य या जनता पहले प्रतिक्रियाकर्ता होते हैं, यह कहना है केजीएमयू के इमरजेन्सी मेडिसिन विभाग के …

लखनऊ। गंभीर मरीज को यदि गोल्डन ऑवर या प्लेटिनम मिनट के भीतर उपचार दिया जाए तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। इमरजेन्सी देखभाल सड़क के किनारे से शुरू होती है। क्योंकि इमरजेन्सी मामलों में परिवार के सदस्य या जनता पहले प्रतिक्रियाकर्ता होते हैं, यह कहना है केजीएमयू के इमरजेन्सी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. हैदर अब्बास का। वह अंतर्राष्ट्रीय इमरजेन्सी मेडिसिन दिवस पर विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों में इमरजेन्सी मेडिसिन विभाग होना अनिवार्य कर दिया है। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी मेडिसिन विभाग रिससिटेटिव इमरजेंसी मेडिसिन में पीडीसीसी कोर्स शुरू कर रहा है। मौजूदा समय में विभाग में छह वेंटिलेटर हैं, आगे इसे बढ़ाये जाने की योजना है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केजीएमयू के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. बिपिन ने मृत्यु दर को कम करने के लिए इमरजेन्सी में शीघ्र हस्तक्षेप के महत्व पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि इमरजेन्सी अस्पताल का चेहरा है और मरीजों को प्राथमिकता के आधार पर इलाज मिलना चाहिए। यूएसए के डॉ.सुनील आहूजा ने बताया कि यह शाखा बहुत पुरानी नहीं है और विकासशील देशों में अभी भी बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि विदेशों और भारत के विशेषज्ञों की बैठक से शोध के अधिक अवसर पैदा होंगे।

क्या है प्लेटिनम मिनट

प्रो.हैदर अब्बास ने बताया कि किसी शख्स का स्वास्थ्य खराब होने या फिर सड़क दुर्घटना में घायल होने पर परिवार के सदस्य या आम लोग सबसे पहले उस मरीज की देखभाल करते हैं, वहीं लोग यदि मरीज को सही तरीके से प्री-हॉस्पिटल केयर देने मे सक्षम हो तो मरीज की जान बचाने में मददगार साबित हो सकते हैं, इसके बाद एमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज मरीज को तत्काल मिल जाये तो मरीज की जान बच सकती है।

यह भी पढ़ें:-कोरोना मरीजों की जान बचाने के गंभीर प्रयास हों: बैजल

संबंधित समाचार