लखनऊ: मड़ियांव में पुलिस और लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मड़ियांव कोतवाली क्षेत्र के घैलापुर में शुक्रवार देर शाम लुटेरों की पुलिस से मुठभेड़ हुई। अंधाधुंध फायरिंग करते हुए पुलिस ने दो बदमाशों को घायल कर दिया। एक बदमाश बाल-बाच बच गया। पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घायल हुए लुटेरों में दुबग्गा निवासी संतोष सोनी उर्फ वीरू सोनी और नदीम शामिल …

लखनऊ। मड़ियांव कोतवाली क्षेत्र के घैलापुर में शुक्रवार देर शाम लुटेरों की पुलिस से मुठभेड़ हुई। अंधाधुंध फायरिंग करते हुए पुलिस ने दो बदमाशों को घायल कर दिया। एक बदमाश बाल-बाच बच गया। पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घायल हुए लुटेरों में दुबग्गा निवासी संतोष सोनी उर्फ वीरू सोनी और नदीम शामिल हैं। तीसरे बदमाश की पहचान दुबग्गा के ही रहने वाले जीशान के रूप में हुई है।

एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि सूचना मिली थी कि तीन वांछित अपराधी घैलापुर के समीप किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। मौके पर पहुंचे तो तीन युवकों को एक बाइक से जाते हुए रोका गया। पुलिस को देखते ही तीनों युवक तेज रफ्तार से भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली ठाकुरगंज कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद्र के समीप से गुजर गई और वे बाल-बाल बच गये।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से की गई चार राउंड फायरिंग में दो गोलियां क्रमश: वीरू और नदीम को लगीं और वे बाइक से फिसलते हुए सड़क पर गिर गए। तीसरे साथी जीशान ने मौके से भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। वीरू और नदीम को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

25 से ज्यादा लोगों से लूट चुके सोने की चेन

एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि तीनों एक शातिर चेन स्नेचिंग गिरोह संचालित करते हैं। संतोष सोनी ही इस गिरोह का सरगना है। यह गिरोह अबतक शहर में 25 से अधिक चेन स्नेचिंग वारदातों को अंजाम दे चुका है। गिरोह सरगना संतोष सोनी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अलग-अलग थानों में 48 मामले दर्ज हैं। नदीम और जीशान के अपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-झांसी: पुलिस के साथ मुठभेड़ में फरार हत्यारोपी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस के साथ नकदी बरामद

संबंधित समाचार