बाहुबली विजय मिश्रा के खिलाफ एक्शन, करीबियों के खाते में जमा 1.28 करोड़ जब्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। जेल में बंद पूर्व विधायक बाहुबली विजय मिश्रा के परिजनों और करीबियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। विजय मिश्रा के परिजनों, करीबियों के साथ ही कंपनी के बैंक खाते में जमा एक करोड़ रुपये से अधिक धनराशि पुलिस प्रशासन ने जब्त कर ली है। पुलिस-प्रशासन ने विजय मिश्रा के करीबियों के खिलाफ कुर्की की …

लखनऊ। जेल में बंद पूर्व विधायक बाहुबली विजय मिश्रा के परिजनों और करीबियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। विजय मिश्रा के परिजनों, करीबियों के साथ ही कंपनी के बैंक खाते में जमा एक करोड़ रुपये से अधिक धनराशि पुलिस प्रशासन ने जब्त कर ली है। पुलिस-प्रशासन ने विजय मिश्रा के करीबियों के खिलाफ कुर्की की ये कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की है।

पुलिस ने विजय मिश्रा का गैंग डी 12 नाम से दर्ज किया है। पुलिस डी 12 और उसके सदस्यों के नाम से बैंक में जमा रुपये और अन्य चल-अचल संपत्ति कुर्क कर रही है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने कहा कि विजय मिश्रा और उनके बेटे विष्णु मिश्रा, पुत्रवधु रूपा मिश्रा, गैंग के सदस्य गिरधारी पाठक और रामलली के खातों में अपराध से अर्जित रुपये जमा थे। जिलाधिकारी के आदेश पर इसे जब्त किया गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर अलग-अलग खातों में जमा 1 करोड़ 28 लाख 88 हजार 900 रुपये जब्त की गई है। ये कार्रवाई यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है।

यह भी पढ़ें:-बाहुबली विजय मिश्रा के भतीजे की एक करोड़ 88 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क

संबंधित समाचार