बरेली: छह नई एंबुलेंस को सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। अब मरीजों को कबाड़ एंबुलेंस में हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। स्वास्थ्य विभाग को शासन से 11 नई एंबुलेंस मिलने की स्वीकृति मिल गई है। वहीं शुक्रवार को शासन ने छह एंबुलेंस विभाग को हैंडओवर भी कर दी हैं। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे सीएमओ डा. बलवीर सिंह और जिला महिला अस्पताल की …

अमृत विचार, बरेली। अब मरीजों को कबाड़ एंबुलेंस में हिचकोले नहीं खाने पड़ेंगे। स्वास्थ्य विभाग को शासन से 11 नई एंबुलेंस मिलने की स्वीकृति मिल गई है। वहीं शुक्रवार को शासन ने छह एंबुलेंस विभाग को हैंडओवर भी कर दी हैं। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे सीएमओ डा. बलवीर सिंह और जिला महिला अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डा. अलका शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया। इस दौरान 102 व 108 सेवा के प्रोग्राम मैनेजर सुमित ने बताया कि जिले में कुल 86 एंबुलेंस सेवाएं दे रही हैं। बीते माह 11 एंबुलेंस जो कि कंडम हो चुकी थीं इसकी सूचना शासन को भेजी गई थी। अब 11 नई एंबुलेंस भेजी जाएंगी। इस मौके पर 102 व 108 एंबुलेंस के जिला प्रभारी समर श्रीवास्तव के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: अस्पताल में बम रखने की सूचना से मचा हड़कंप

संबंधित समाचार