प्रयागराज: पुलिस ने शातिर लंबू गैंग के सरगना समेत आठ बदमाशों को किया गिरफ्तार, लूट की 10 बाइकें बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। प्रयागराज के करछना थाना पुलिस ने शुक्रवार को दो पहिया वाहन चोरी करने वाले कुख्यात लम्बू गैंग के सरगना समेत आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरोह के कब्जे से चोरी की आठ मोटर साइकिल एवं अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि पकड़े गिरोह में एक …

प्रयागराज। प्रयागराज के करछना थाना पुलिस ने शुक्रवार को दो पहिया वाहन चोरी करने वाले कुख्यात लम्बू गैंग के सरगना समेत आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरोह के कब्जे से चोरी की आठ मोटर साइकिल एवं अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि पकड़े गिरोह में एक नाबालिग भी है।

गिरोह का सरगना कौधियारा थाना क्षेत्र के बेनीपुर बारी गांव निवासी राहुल दुबे, सहयोगी सदस्य करछना थाना क्षेत्र के कुलमई गांव निवासी सोनू उर्फ राकेश पाण्डेय, कुलमई बसहवा का पूरा निवासी निखिल उर्फ श्रवण शुक्ला, करछना के बरांव निवासी संजय सोनकर, इसी थाना क्षेत्र के कुलमई नवकोल का पूरा गांव निवासी अरूण पाण्डेय, कौंधियारा के बेनीपुर डीह गांव निवासी पंकज निषाद, कौधियारा के बेनीपुर मोहरराम गांव निवासी सूरज कोल को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें:-बाहुबली विजय मिश्रा के खिलाफ एक्शन, करीबियों के खाते में जमा 1.28 करोड़ जब्त

संबंधित समाचार