बरेली: टीम ने रात में छापा मारकर पकड़े 17 बिजली चोर
अमृत विचार, बरेली। बिजली अधिकारियों की सख्ती के बाद भी बिजली चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। हर अभियान में शहर में बिजली चोरी के मामले पकड़े जा रहे हैं। बिजली चोरी करते हुए पकड़े जा रहे उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा रही है। इसके बावजूद लोग बिजली चोरी करने …
अमृत विचार, बरेली। बिजली अधिकारियों की सख्ती के बाद भी बिजली चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। हर अभियान में शहर में बिजली चोरी के मामले पकड़े जा रहे हैं। बिजली चोरी करते हुए पकड़े जा रहे उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा रही है। इसके बावजूद लोग बिजली चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। किला इलाके में रात में छापेमारी के दौरान 17 घरों में बिजली चोरी होती मिली। जेई की तरफ से इन सभी उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बता दें कि गर्मी शुरू होते ही बिजली कटौती होना शुरू हो गई है। शासन के निर्देश पर लाइन लॉस कम करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार के निर्देश पर एसडीओ जसीम अख्तर ने गुरुवार की रात किला इलाके में छापा मारा। टीम ने मौके पर सभी जगह की वीडियोग्राफी भी कराई।
कई इलाकों में गुल रही बिजली
शहर से बिजली कटौती की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। कभी फाल्ट होने से बिजली कटौती हो रही है तो कभी ट्रिपिंग होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। शुक्रवार को सुभाषनगर इलाके में कई घंटे के लिए बिजली गुल हो गई। इसके अलावा शहर के सिविल लाइंस, कुतुबखाना और किला उपकेंद्र समेत पुराना शहर, डेलापीर महानगर इलाके में भी कई घंटे की बिजली कटौती की गई।
ये भी पढ़ें- बरेली: स्वास्थ्य विभाग को मिलीं जीपीएस लगी छह नई एंबुलेंस
