बाराबंकी: चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवर और नगदी, छानबीन में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर खाला अंतर्गत बीती रात एक गांव के घर में घुसे अज्ञात चोरों ने 15 हजार की नगदी समेत लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। …

बाराबंकी। थाना क्षेत्र मोहम्मदपुर खाला अंतर्गत बीती रात एक गांव के घर में घुसे अज्ञात चोरों ने 15 हजार की नगदी समेत लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

थाना मोहम्मदपुर खाला के कैथा गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर हरीश चंद्र श्रीवास्तव के घर में रखी 15 हजार रुपए की नगदी व सोने चांदी के लाखों के जेवरात उड़ा ले गए। सुबह परिजन जब सो कर उठे। तो घर का नजारा देखकर हक्का-बक्का रह गए।

पीड़ित हरीश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया हम परिवार में पांच भाई हैं। सभी की पत्नियों के गहने एक जगह रखे थे। जिन्हें अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। चोरी हुए गहनों की कीमत 10 लाख से भी अधिक है।

पढ़ें- बरेली: चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार