अयोध्या: रात को शहर में फोर्स लेकर निकले एसएसपी, लोगों से किया संवाद
अयोध्या। शुक्रवार रात एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय फोर्स के साथ शहर में निकले। कप्तान को भारी पुलिस बल के साथ देख लोग पहले तो चौकें लेकिन जब एसएसपी ने बातचीत शुरू की तो हैरान रह गए। एसएसपी ने अतिक्रमण, कानून व्यवस्था और लोगों की समस्याओं को लेकर सीधा संवाद किया। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को …
अयोध्या। शुक्रवार रात एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय फोर्स के साथ शहर में निकले। कप्तान को भारी पुलिस बल के साथ देख लोग पहले तो चौकें लेकिन जब एसएसपी ने बातचीत शुरू की तो हैरान रह गए। एसएसपी ने अतिक्रमण, कानून व्यवस्था और लोगों की समस्याओं को लेकर सीधा संवाद किया।
अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को समझाया और नसीहत दी दुकानें अंदर ही लगाए। चौक क्षेत्र में भ्रमण के दौरान एसएसपी ने कहा कि नियमित रूप से गश्त से पुलिस और जनता के बीच सीधा संवाद बनता है जो कम्यूनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देता है।
उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था, अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था और लोगों की सभी समस्याओं के लिए यह नियमित पैदल गश्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों और व्यापारियों से संवाद स्थापित करके बेहतर व्यवस्था लागू करने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के मुद्दे पर सभी का सहयोग मिलेगा तो शहर बेहतर दिखेगा। उन्होंने चौक क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी पैदल भ्रमण किया। इस दौरान सड़कों और दुकानों के सामने वाहन खड़े मिलने पर दुकानदारों को चेतावनी दी कि किसी को भी सड़क पर वाहन न खड़ा करने दे।
उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था को लेकर हुई बैठक में जो निर्णय लिए गए हैं उन्हें लागू कराया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि सोमवार से चौक रिकाबगंज मार्ग वन वे किया जाएगा इसके लिए डायवर्जन रुट चार्ट शीघ्र निर्धारित किया जायेगा।
पढ़ें- कांग्रेस ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए टास्क फोर्स का किया गठन, बनाई 8 सदस्यीय पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी
