बाराबंकी: सरकारी जमीन पर भू माफियाओं ने किया कब्जा, तहसील प्रशासन ने की जांच, कही यह बात
बाराबंकी। नवाबगंज तहसील क्षेत्र के पलटा गांव में सरकारी भूमि पर भू माफियाओं ने कब्जा कर लिया है। इस भूमि पर उन्होंने पक्के निर्माण भी कर लिए हैं। संबंधित भूमि पर जिन 43 लोगों को पट्टा दिया गया था उन्हें जरूर कब्जा नहीं मिल सका है। अब तहसील प्रशासन जांच कर कब्जा हटाने के बात …
बाराबंकी। नवाबगंज तहसील क्षेत्र के पलटा गांव में सरकारी भूमि पर भू माफियाओं ने कब्जा कर लिया है। इस भूमि पर उन्होंने पक्के निर्माण भी कर लिए हैं। संबंधित भूमि पर जिन 43 लोगों को पट्टा दिया गया था उन्हें जरूर कब्जा नहीं मिल सका है। अब तहसील प्रशासन जांच कर कब्जा हटाने के बात कह रहा है।
देवा विकासखंड क्षेत्र के राजस्व गांव पल्टा में बंजर भूमि 00393 पर 2012 में 43 लोगों के आवासीय पट्टा किए गए थे। परंतु 2012 से अब तक 10 सालों में बाहर से आए पचासों लोग ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर लिया है और अपने पक्के मकान बनवा कर के निवास करने लगे हैं।
तहसील प्रशासन को मालूम भी नहीं है के यह लोग कहां से आए और कैसे उन्होंने सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया। अभी तक इसकी जांच कराने की भी जरूरत नहीं समझी गई। जबकि इसमें तालाब की जमीन भी शामिल है। स्थिति को देखते हुए तहसील प्रशासन की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता है।
ग्राम वासियों का कहना है कि जांच की जाए तो बहुत बड़ा घोटाला सामने आएगा। इटहुआ तालाब, कुकुर तल्ला तालाब,जंगल,और बंजर भूमि अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मांग काफी अरसे से ग्राम वासियों द्वारा की जा रही है।
इस संबंध में जब देवा क्षेत्र के नायब तहसीलदार आकाश संत से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लेखपाल से जांच करा कर कब्जेदारों से भूमि मुक्त कराई जाएगी।
पढ़ें- बाराबंकी: भू माफियाओं के हौसले बुलंद, तालाबों पर कब्जा कर अतिक्रमणकारियों ने बना लिए मकान
