बहराइच: योगी सरकार में अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे मुस्लिम समाज के लोग- कल्याण मंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। क्षेत्र के पसमांदा मुस्लिम समाज के लोगों ने लखनऊ में ईद मिलन समारोह का अयोजन किया। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा कि कतरनिया जंगल से सटे लोगों के विकास पर सरकार का ध्यान है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में मुस्लिम सुरक्षित हैं। मिहींपुरवा क्षेत्र के आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के …

बहराइच। क्षेत्र के पसमांदा मुस्लिम समाज के लोगों ने लखनऊ में ईद मिलन समारोह का अयोजन किया। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा कि कतरनिया जंगल से सटे लोगों के विकास पर सरकार का ध्यान है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में मुस्लिम सुरक्षित हैं। मिहींपुरवा क्षेत्र के आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के लोगों ने लखनऊ में शुक्रवार को ईद मिलन समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज मंत्री दानिश आजाद अंसारी रहे।

कार्यक्रम में जनपद बहराइच के नेपाल सीमा से सटे एंव कतरनिया के घने जंगलो के आस पास रह रहे शोषित, पिछड़े व मजदूरपेशा मुस्लिम समाज के लोगो ने काफी संख्या में प्रतिभाग किया। मुस्लिम युवाओं में योगी सरकार के युवा मंत्री दानिश आजाद अंसारी से मिलने को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। अल्पसंख्यक मंत्री दानिश आजाद अंसारी काफी गदगद दिखे। शुभारंभ आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ की ओर से कार्यक्रम में आए लोगों को बुके दे एवं बैच लगाकर किया गया। इसके बाद मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता मुहम्मद युनूस ने प्रदेश सरकार में मुस्लिम पसमांदा समाज से दानिश आजाद अंसारी को मंत्री बनाने पर मुख्यमंत्री योगीअदित्य नाथ को आभार व्यक्त किया।

विकास और रोजगार पर जोर दिया गया

मौके पर मुख्यअतिथि दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुस्लिम समाज के दबे, कुचले व पिछड़े वर्ग की समस्याओं से वाकिफ हैं। इसलिए उनके सशक्तिकरण हेतु उनकी मूलभूत आवश्यकताओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होने कहा कि योगी सरकार में पिछड़े शोषित समाज के लोग अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे है इस बार बजट में भी शिक्षा, विकास और रोजगार पर जोर दिया गया है।

इस मौके पर इबादुल हक़ बद्दा अंसारी, नफीस अहमद, नूर मोहम्मद मक्कू, इमरान रायनी, इस्तखार अली, आवेश अन्सारी पूर्व प्रधान,मोहम्मद अतीक हलवाई, मुनव्वर अली हलवाई, नईमुददीन प्रधान, समीउल्ला मंसुूरी, इसरार अन्सारी, जलाल अहमद अंसारी, महताब राइन, अलीमुद्दीन अन्सारी, कमरुद्दीन शाह, बदरुद्दीन अन्सारी, कल्लू बाबू, शाने आलम, कमरुद्दीन लौकाही समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

पढ़ें-भाईचारा कायम रखने के लिए देवबंद आयोजित करेगी सद्भावना संसद, जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख ने किया ऐलान

संबंधित समाचार