मुरादाबाद : रोजगार मेले का आयोजन 30 मई को

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने के उद्देश्य से राजकीय आईटीआई परिसर कांठ रोड में 30 मई को रोजगार मेला लगेगा। सहायक निदेशक सेवायोजन कमल किशोर ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजन किया जा रहा है। जिन बेरोजगार युवाओं ने अपना पंजीकरण कार्यालय के सेवायोजन पोर्टल पर कराया …

मुरादाबाद,अमृत विचार। सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने के उद्देश्य से राजकीय आईटीआई परिसर कांठ रोड में 30 मई को रोजगार मेला लगेगा।

सहायक निदेशक सेवायोजन कमल किशोर ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजन किया जा रहा है। जिन बेरोजगार युवाओं ने अपना पंजीकरण कार्यालय के सेवायोजन पोर्टल पर कराया है। वह अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड यूज कर मेले में शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर जिन्होंने अब तक पंजीयन नहीं कराया है, वह ऑनलाइन पंजीकरण कराकर इसमें शामिल होकर कंपनियों के द्वारा लिए जाने वाले साक्षात्कार में शामिल हो सकता है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: रन फॉर शक्ति मैराथन के लिए नेता, अभिनेता और अधिकारियों ने की अपील

 

संबंधित समाचार