अमरोहा : गोवंश के अवशेष मिलने से आक्रोश
हसनपुर(अमरोहा), अमृत विचार। निर्माणाधीन सिंचाई नहर के समीप वेगपूर निवासी किसान महेंद्र सिंह के खेत में गोवंश के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पुलिस और भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, पशु कल्याण समिति सदस्य रुमाल सिंह सैनी,आशाराम पाल, महेंद्र सिंह, प्रवेश सैनी,बबलू सिंह त्यागी, हरिसिंह मौके पर …
हसनपुर(अमरोहा), अमृत विचार। निर्माणाधीन सिंचाई नहर के समीप वेगपूर निवासी किसान महेंद्र सिंह के खेत में गोवंश के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पुलिस और भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, पशु कल्याण समिति सदस्य रुमाल सिंह सैनी,आशाराम पाल, महेंद्र सिंह, प्रवेश सैनी,बबलू सिंह त्यागी, हरिसिंह मौके पर पहुंचे। वहीं पशु चिकित्सकों ने भी अवशेषों का परीक्षण किया।
कृष्ण कुमार शर्मा ने थानाध्यक्ष से अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। साक्ष्य नष्ट करने की कोशिश की जांच कर कार्रवाई किए जाने की मांग की। भविष्य में घटनाएं न रुकने पर आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी।
ये भी पढ़ें : अमरोहा: तीसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी की गरज सुनते ही दुकानदारों मे मचा हड़कंप
