बहराइच: दहेज उत्पीड़न और बहू की हत्या में साथ देने का मुकदमा दर्ज, ससुर गिरफ्तार
बहराइच। खैरीघाट पुलिस ने दहेज हत्या में वांछित चल रहे ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके विरुद्ध बहू को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या में साथ देने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में शनिवार को खैरीघाट पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया। थानाध्यक्ष निखिल …
बहराइच। खैरीघाट पुलिस ने दहेज हत्या में वांछित चल रहे ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके विरुद्ध बहू को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या में साथ देने का आरोप है।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में शनिवार को खैरीघाट पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया। थानाध्यक्ष निखिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम अली नगर निवासी एनुलहक पुत्र सदुल्ला पर दहेज उत्पीड़न और बहू की हत्या में साथ देने का मुकदमा दर्ज था।
शनिवार को उप निरीक्षक राम गोविंद वर्मा, तेजपाल वर्मा और राहुल कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर घर पर दबिश देकर ऐनुल हक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं।
