खिलाड़ी में हार को जीत में बदलने की क्षमता होती है: रचना गोविल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के क्रीड़ा विभाग व एक्टिविटीज क्लब के संयुक्त संयोजन में अन्तरविभागीय व कुलपति बिग्रेड व कुलसचिव बिग्रेड खेल-कूद प्रतियोगिता का पुरस्कार एवं सम्मान समारोह स्वामी विवेकानंद सभागार में किया गया। अध्यक्षता कुलपति प्रो रविशंकर सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में रचना गोविल, अर्जुन आवार्डी भारत सरकार मौजूद …

अयोध्या। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के क्रीड़ा विभाग व एक्टिविटीज क्लब के संयुक्त संयोजन में अन्तरविभागीय व कुलपति बिग्रेड व कुलसचिव बिग्रेड खेल-कूद प्रतियोगिता का पुरस्कार एवं सम्मान समारोह स्वामी विवेकानंद सभागार में किया गया। अध्यक्षता कुलपति प्रो रविशंकर सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में रचना गोविल, अर्जुन आवार्डी भारत सरकार मौजूद रहीं। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के विकास सिंह, लखनऊ विश्वविद्यालय के शरीरिक शिक्षा विभाग के डॉ तारिक अहमद व क्रीड़ा सचिव डॉआशीष सिंह रहे।

मुख्य अतिथि रचना गोविल ने कहा कि खिलाड़ी को खेल में कठिन परिश्रम करना पड़ता है। इसी बदौलत निरन्तर आगे बढ़ता है। खिलाड़ी में हार को जीत में बदलने की क्षमता होती है। प्रदेश कबड्डी संघ के विकास सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को कई अवसर प्राप्त होते है। उन अवसर को छोड़ना नही चाहिए। छात्र वर्ग में प्रथम राहुल, द्वितीय अम्बीश, तृतीय अंकित यादव व छात्रा में ब्यूटी प्रथम, जया सिंह द्वितीय मुस्कान को तृतीय का पुरस्कार दिया गया।

तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया

वही शिक्षक वर्ग में प्रथम डॉ अनुराग तिवारी, द्वितीय डॉ कपिलदेव व तृतीय डॉ आशीष पटेल व महिला वर्ग में प्रथम मोहनी पाण्डेय, प्रो नीलम पाठक को द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर डॉ प्रतिभा त्रिपाठी को पुरस्कृत किया गया। कर्मचारी वर्ग में प्रथम स्थान डॉ मोहन चन्द्र तिवारी, द्वितीय राकेश सिंह व संजय चौरसिया को तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया।

छात्र-छात्रा वर्ग में शारीरिक शिक्षा विभाग को ओवरआल प्रथम, आईईटी द्वितीय, फिजिक्स एवं इलेक्ट्रानिक्स को तृतीय एवं एमबीए विभाग को चतुर्थ स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया। दूसरी ओर कुलपति बिग्रेड और कुलसचिव बिग्रेड में कुलपति बिग्रेड ओवरआल चैम्पियन को पदक देकर समानित किया। संचालन डा अर्जुन सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन क्रीड़ा प्रभारी डॉ मुकेश वर्मा ने किया। इस अवसर पर विश्विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

पढ़ें-अयोध्या: CMO को निरीक्षण में गैरहाजिर मिले डॉक्टर और स्टाफ, वेतन काटने के निर्देश

संबंधित समाचार