बरेली: कुलपति प्रो. केपी सिंह को राष्ट्रीय सेमिनार में मिले दो सम्मान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह शनिवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर में चल रहे राष्ट्रीय सेमिनार क्लाइमेट रेजीलिएंट एंड सस्टेनेवल डवलपमेंट ऑफ हार्टीकल्चर में शामिल हुए। सेमिनार कृषि विश्वविद्यालय कानपुर एवं लेफ्टिनेंट अमित सिंह मैमोरियल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 28 से 31 मई तक होगी। सेमिनार में …

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह शनिवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर में चल रहे राष्ट्रीय सेमिनार क्लाइमेट रेजीलिएंट एंड सस्टेनेवल डवलपमेंट ऑफ हार्टीकल्चर में शामिल हुए। सेमिनार कृषि विश्वविद्यालय कानपुर एवं लेफ्टिनेंट अमित सिंह मैमोरियल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 28 से 31 मई तक होगी। सेमिनार में कुलपति को सीएचएआई ऑनररी फेलो 2022 और लेफ्टिनेंट अमित प्रबुद्ध मनीषी अवार्ड 2022 से नवाजा गया। यह दोनों ही सम्मान केएसआरबी के चेयरमैन डा. एके श्रीवास्तव द्वारा दिए गए।

ये भी पढ़ें- बरेली: हज कमेटी ने फीस सर्कुलर और फ्लाइट शेड्यूल किया जारी

 

संबंधित समाचार