बरेली: तरजीह नहीं मिलने पर चुनाव में बूथ जिताने वाले अध्यक्ष का सपा से इस्तीफा
बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। जिला इकाई की नई कार्यकारिणी गठन के बाद कई कार्यकर्ता हतोत्साहित हैं। पार्टी में काम करने वाले को तरजीह नहीं मिलने से क्षुब्ध मीरगंज ब्लाक के अध्यक्ष ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जिला इकाई द्वारा सम्मान नहीं मिलने की बात कहते हुए …
बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। जिला इकाई की नई कार्यकारिणी गठन के बाद कई कार्यकर्ता हतोत्साहित हैं। पार्टी में काम करने वाले को तरजीह नहीं मिलने से क्षुब्ध मीरगंज ब्लाक के अध्यक्ष ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
जिला इकाई द्वारा सम्मान नहीं मिलने की बात कहते हुए फतेहगंज ब्लाक के अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी ने इस्तीफा दे दिया है। अरुण ने बताया कि 15 साल से सपा में रहकर काम कर रहा हूं विधानसभा चुनाव में मैंने बूथ संख्या 396 में सपा प्रत्याशी को 134 वोट दिलाकर विजेता बनाया। यहां भाजपा को 26 वोट मिले हैं लेकिन मैंने बूथ जिताने में जो मेहनत की उसका जिला नेतृत्व ने कोई संज्ञान नहीं लिया। संज्ञान उस व्यक्ति का लिया गया जो बूथ हारा। मेहनत को तरजीह नहीं मिली तो अब लगा कि पार्टी में मेरा मान सम्मान नहीं है।
जहां मान सम्मान नहीं हो वहां रहना भी नहीं चाहिए इसलिए मैंने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से ही इस्तीफा दे दिया है। इसे जिला और प्रदेश अध्यक्ष को भी भेज दिया है। पार्टी में असंतुष्ट लोगों की संख्या बढ़ रही है। 31 मई को कुछ लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने जा रहे हैं । वहीं इस विषय में सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि ब्लाक अध्यक्ष का पार्टी में काम करने का मन नहीं होगा तो इस्तीफा दे दिया। कोई बड़ी बात नहीं है। छोटा पद है। दूसरा व्यक्ति तैनात किया जाएगा। बात हो गई है।
ये भी पढ़ें- बरेली: स्कूली बच्चों ने जानी डाक विभाग की कार्यप्रणाली
