बहराइच: तेंदुए ने बालक को बनाया निवाला, गुस्साए लोगों ने फारेस्ट गार्ड को पीटा, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। सुजौली थाना के अयोध्यापुरवा निवासी एक बालक को तेंदुए ने गन्ने के खेत में निवाला बना लिया। सुबह शव खेत में मिला। सूचना पाकर पुलिस के साथ वन कर्मी पहुंचे। वन कर्मी की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। पुलिस के वाहन पर भी पथराव कर दिया। फारेस्ट गार्ड को गंभीर हालत में सीएचसी से …

बहराइच। सुजौली थाना के अयोध्यापुरवा निवासी एक बालक को तेंदुए ने गन्ने के खेत में निवाला बना लिया। सुबह शव खेत में मिला। सूचना पाकर पुलिस के साथ वन कर्मी पहुंचे। वन कर्मी की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। पुलिस के वाहन पर भी पथराव कर दिया। फारेस्ट गार्ड को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांव में बाघ और तेंदुए के हमले निरंतर जारी है। सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम अयोध्यापुरवा निवासी शब्बू (8) पुत्र रज्जब अली शनिवार शाम से गायब था। रविवार सुबह उसका शव गन्ने के खेत में मिला।।बालक को तेंदुए ने निवाला बना लिया। इसकी सूचना पर ग्रामीण भड़क गए। सुबह आठ बजे के आसपास फारेस्ट गार्ड विजय पाल डायल 112 की पुलिस के साथ गांव पहुंचे। इससे ग्रामीण भड़क गए।

ग्रामीणों ने फारेस्ट गार्ड पर हमला कर दिया। पंजाब से रिश्तेदारी में आए पिता पुत्र ने अन्य से संघर्ष कर फारेस्ट गार्ड की जान बचाई। गुस्सा ग्रामीणों ने पुलिस के वाहन पर भी पथराव कर दिया। पुलिस ने बाद में लोगों को खदेड़ा। शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि बालक की मौत तेंदुए। के हमले में हुई है। लेकिन बालक स्वयं गन्ने के खेत की तरफ गया था। साथ ही वहां पर तेंदुए ने एक सियार का भी शिकार किया है। वन कर्मियों पर हमला करना गलत है।

पढ़ें-बदायूं: तमंचे के बल पर दुष्कर्म, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

संबंधित समाचार