BJP कार्यसमिति बैठक: CM Yogi बोलें “पहले उत्तर प्रदेश पिछड़ा प्रदेश के रूप में जाना जाता था, आज उत्तम प्रदेश बन कर अग्रणी भूमिका में नज़र आ रहा हैं”

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। आज राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति की बैठक संपन्न हो रही है। बैठक में प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय नेता हुए संघठन के पदाधिकारी हिस्सा लेने पहुंचे हैं। कार्यसमिति की बैठक का उद्धघाटन सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। बैठक में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर चर्चा चल …

लखनऊ। आज राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति की बैठक संपन्न हो रही है। बैठक में प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय नेता हुए संघठन के पदाधिकारी हिस्सा लेने पहुंचे हैं। कार्यसमिति की बैठक का उद्धघाटन सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। बैठक में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर चर्चा चल रही हैं। कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता वर्तमान जलशक्ति मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने की। बैठक का मुख्य मुद्दा केंद्र में मोदी सरकार के 8 साल पूर्ण करनी की उपलब्धियां और कल्याणकारी योजनाओ को जन जन तक प्रचारित करना।

केंद्र सरकार के 8 साल पूरे हो रहे हैं

मुख्यमंत्री योगी ने बैठक के उद्धघाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि “हम सब ऐसे अवसर पर इकट्ठा हुए जब मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 8 साल पूरे हो रहे हैं। आज के इस आयोजन के लिए प्रदेश की जनता की ओर से केंद्रीय मंत्रिमंडल को हृदय से शुभकामनाएँ देता हूँ। 5 वर्ष पहले मोदी जी के आह्वान पर प्रदेश की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया था, जिसमें हमे 3 साल काम करने का मौका मिला तथा साथ ही 2 साल कोरोना महामारी के प्रबंधन में चले गए। महामारी के चलते तनाव के बावजूद भी जनता के मन में केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर विश्वास बना रहा, जिसका परिणाम आपको इस बार भी देखने को मिला।”

बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पे प्रहार करते हुए कहा कि “पहले उत्तर प्रदेश पिछड़ा प्रदेश के रूप में जाना जाता था, लेकिन आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन कर अग्रणी भूमिका में नज़र आता है। हमारी सरकार ने प्रदेश में केन्द्र की योजनाओं को ज़मीन पर उतारा है और गांव की तस्वीर बदली है। साथ ही हमारी भाजपा सरकार ने प्राथमिक रूप से महिलाओं के सम्मान की रक्षा का काम किया है।”

पढ़ें-बरेली: टायर गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर फायर बिग्रेड की 4 गाड़ियां मौजूद

संबंधित समाचार