बाराबंकी: अज्ञात वाहन की चपेट में आये युवक की हुई दर्दनाक मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना नगर कोतवाली अंतर्गत एक 22 साल व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की देर रात 2 बजे के करीब नगर कोतवाली क्षेत्र के नाका पैसार निवासी 22 साल आलोक गौतम बेटा …

बाराबंकी। थाना नगर कोतवाली अंतर्गत एक 22 साल व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार की देर रात 2 बजे के करीब नगर कोतवाली क्षेत्र के नाका पैसार निवासी 22 साल आलोक गौतम बेटा छत्रपाल गौतम अपने मामा के लड़के विपिन गौतम बेटा स्वर्गीय पप्पू गौतम के साथ पंड़री गांव में आयोजित जन्मदिन समारोह में शामिल होकर वापस आ रहा था।

शहर के पल्हरी चौराहे के पास पहुंचने पर दूसरी तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार आलोक और उसके भाई को जोरदार ठोकर मार दी। जिसके चलते आलोक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना में विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज स्थानीय सीएससी पर जारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पढ़ें-बहराइच: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला मेलार्थी की मौत, नहीं हुई शिनाख्त

संबंधित समाचार